वक़्त की लय गगन सी होती है!
सबको इससे चुभन सी होती है!
साथ जिसके चला हूँ बिन उसके!
दो क़दम पर थकन सी होती है!
देख गुरबत में रोज़ ग़ैरों को!
आरज़ू ए वतन सी होती है!
तय सफ़र ज़िन्दगी का हो जाए!
नींद इतनी गहन सी होती है!
शान की क्या ग़रज़ ग़रीबों को!
कोठियों में घुटन सी होती है!
प्रेषक
बलजीत सिंह बेनाम
हाँसी (हरियाणा )


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







