हर समस्या का समाधान कहने की बात।
कुछ मिलता कुछ खोकर है पते की बात।।
श्रम करने वालों की कभी हार नही होती।
कभी कम कभी ठीक पाया पते की बात।।
बदलते मौसम का कितना भी ध्यान रखो।
मनचलो की संगति से क्षति पते की बात।।
धरती खुशी से झूमती आसमान देखकर।
किसान समझता है कीमत पते की बात।।
अपनी माँ की याद आना लाजमी 'उपदेश'।
करीब बैठकर खुशी मिलती पते की बात।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







