भ्रष्टाचार के कीड़े
डॉ एच सी विपिन कुमार जैन "विख्यात"
भ्रष्टाचार के कीड़े,
हर सरकारी महकमें में
तैरते हैं।
हाथ में कलम लेकर,
विभाग का भविष्य लिखते हैं।
साफ सुथरी छवि दिखाकर,
जनता को ठगते हैं।
भ्रष्टाचार की फाइलों को,
भ्रष्टाचार के बक्से में बंद रखते हैं।
रिश्वत की जेबों में,
सच्चाई का जीवन बंद करते हैं।
न्याय व्यवस्था का मजाक बनाकर,
नियम और कानून को छलते हैं।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







