राजनीति कहकर जब मतभेद सुनाए जाते।
इस प्रक्रिया में ईर्ष्या के फूल खिलाए जाते।।
मानवता में भेद करे संस्कार से पैदल होगा।
शिक्षा की आड में झूठ के वृक्ष लगाए जाते।।
फर्जी दस्तावेज बनाकर जडो में मट्ठा डाले।
प्रचारतंत्र के माध्यम से ऐसे अपनाए जाते।।
दूरी वीर जवानो से शिक्षित नव जवानो से।
नारी शक्ति के नाम से 'उपदेश' सुनाए जाते।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद