चलो आज फिर कुछ लिखा जाए,
पर कहा मन ने अब क्या लिखना,
लिखा जो अब तो पढ़ेगा कौन,
कहा जो तुमने तो सुनेगा कौन,
पढ़ सकते वो तब लिखा नहीं
सुन सकते सब जब कहा नहीं
तब की बातों को अब क्या लिखना
बीती बातों से अब क्या उलझना,
चलो छोड़ो पुराना क्या ही लिखना
कहा मन ने लिखना, कुछ नया लिखना।