तेरे साथ ही मेरी जिंदगी
तेरे ओर ही मेरे हर कदम
तेरे बिना जन्नत भी हो जो मेरे लिए कुछ नहीं
मेरे होंठों पे हंसी का राज़ तुम
मेरी बानी में मीठी आवाज तुम
मेरी आँखों में पहला प्यार तुम
मेरी नजरों में पहला त्यौहार तुम
मेरी गमगीन राहों में हर चोट का मरहम बस तेरा
मेरी यादों में हर पल तेरा खुशबू है सब तेरा, खुशबू है सब तेरा
हर बार यही दुआ है
हे! रब से, हे! रब से
जितना भी दूर हो जाए
जितनी मुश्किलें हो भी जाए
हर बार हमें मिलना है
सात जनमों में सनम बस तुम्हीं होना है
तेरे साथ ही मेरी जिंदगी
तेरे ओर ही मेरे हम कदम
तेरे बिना जन्नत भी हो जो मेरे लिए कुछ नहीं
सिर्फ एक दिना का ये सफर
नहीं
जिंदगी भर का वादा है मेरा ॥


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







