अब बातों में क्या रखा।
दूरी ने शायद खफा कर रखा।।
पहले की बाते और रहीं।
तब इश्क ने जकड कर रखा।।
पास रहना मुश्किल 'उपदेश'।
यादो ने पास कर रखा।।
तुम्हारा ख्याल सुकून देता।
उम्र के पिंजरे में बंद कर रखा।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद