वक्त वक्त की बात है गुमान किस लिए करता।
जिन्दगी में उजाला तेरे कर्मो पर भरोसा करता।।
वक्त से है शिकायत अगर तो ध्यान केंद्रित कर।
मसले का हल खुलेगा उम्मीद पर भरोसा करता।।
इतनी हैरानी से सुबह को क्यो देखता 'उपदेश'।
हाथो की शक्ति पहचान क्यो नही भरोसा करता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद