उसकी आंखों में बसी है, उजालों की बस्तियां कई..
मेरे भी दिल में बसा दी है, ख्यालों की बस्तियां कई..।
ये क्या उलझन है कि, रोज़ उलझते ही जाते हैं हम..
कौन यहां पे रख गया, मकड़जालों की बस्तियां कई..।
ये वो जगह नहीं, जहां कभी हमारी आमोदरफ़्त थी..
यहां तो हुआ करती थी, हमप्यालों की बस्तियां कई..।
यहां तेरे आंसुओं की कीमत, कुछ नहीं मेरे दोस्त..
इस दयार में बसी है, घड़ियालों की बस्तियां कई..।
कुछ रोज़ हम इस कदर, बेखुदी में थे कि जाने कब..
चुपके से आ बसी है, बद-आ'मालो की बस्तियां कई..।
पवन कुमार "क्षितिज"

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




