मेरा “मैं” नहीं छूटता,
कर लीं बेशुमार कोशिशें।
मेरी रूह से ऐसा इश्क़ है उसे,
कि जानता है
नफ़रत है आज मुझे उससे,
फिर भी मेरा साथ नहीं छोड़ता।
जब जब उससे दूरी बनाता हूँ,
वो मुझे और गहराइयों में ले जाता है।
और खुदा कहते हैं,
जिस पल दूर हो जाएगा
अपने अहं से
उसी पल मुझमें मिल जाएगा।
वन्दना सूद
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







