ज्यादा गुमान अच्छा नही अंहकार मत करो।
अगर है तो सेवा-भाव से दो ऐतराज मत करो।।
कर्म अच्छे करने वालो को मलाल नही होता।
बन सके तो राह दिखा दो व्यभिचार मत करो।।
इंसान माध्यम भर रहा दाना पानी खींच लाता।
खुदा अपना हुकुम सुनाता अधिकार मत करो।।
एहसान फरामोश एक ही नही दुनिया में बहुत।
उपकार करते ही रहो 'उपदेश' जाहिर मत करो।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद