अब वो अनुशासन और वो डर, कहां है?
लोगों के बीच, बंधनों का,हुनर कहां है?
अदब, संस्कार, रूहानियत - मुस्कान,
निश्छलता, निर्मलता, घर-घर कहां है?
संपन्नता ने छिन ली है,दिली खुशियां,
अभावों में खुशियों वाली,बसर कहां है?
भरोसे घायल हैं, और मिठास गुमसुम है
रिश्तों में इन मूल्यों का,अब,असर कहां है?
रिश्तों के आंगन में, दीवारों का चलन है,
टोकने वाले बुजुर्गों में, वो जिगर कहां है?
धूल मौका परस्ती का जमी ,जिंदगी के,
आइने को धोने वाला,वो निडर कहां है?
चंचल अपनापन अब ढूंढूं कहां "समदिल"
अपना कहने को,अब अपना घर कहां है?
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







