सेना सीमा देखती, पुलिस नगर औ ग्राम।
दोनों के ही काम से,रहें सुरक्षित आम।।
रहे सुरक्षित आम,शान भारत के दोनों।
चहुं दिस है प्रसिद्ध , पुलिस-सेना सब कोनों।।
प्यासा सच्ची बात,झूठ से है क्या लेना।
दोनों करते काम, कहीं पुलिस कहीं सेना।
-प्यासा