(बाल कविता)
हे नारायण दया निधान
______________
हे नारायण, दया-निधान ।
भक्त की लाज रखो भगवान ।।
अग्नि में शीतलता भर दो
कष्ट हमारे सब हर लो
तुम स्वामी रक्षक मेरे
नाथ तुम्हीं को हम टेरे
संकट से आ हमें उबारो
चाहे तारों चाहे मारो
हम केवल बालक नादान।
हे नारायण, दया निधान।।
शेषनाग के फन के नीचे
बैठे अपनी आँखें मीचे
सूर्यदेव को लाने वाले
दुनिया को चमकाने वाले
सबके रक्षक जीवन दाता
हर प्राणी के भाग्य विधाता
बड़ी समस्या करो निदान ।
हे नारायण, दया निधान ।।
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







