आओ चाय पीते हैं
चलो आज एक बार फिर, एक चाय पीते हैं
गुजरे हुए लम्हों को, फिर एक बार जीते हैं
हर रोज चार बजे मैं बैठ जाता था लिखने
और तू कहती थी छोङो, अब चाय पीते हैं
मैं वो चाय का कप थाम लेता था हाथों में
और सोचता था हम कितने, प्यार से जीते हैं
तेरे हाथों का स्पर्श नया जोश भर देता था
हम आज भी उस पल को, हजार बार जीते हैं
इसमें तेरा प्यार घुला मिठास घुली है बातों की
इतने प्यारे-प्यारे लम्हें आओ फिर से जीते हैं
अदरक चीनी चाय पानी ये तो है एक बहाना है
न जाने कितने लोग यहां इसके सहारे जीते हैं
मेरी कल्पनाओं में एक उङान नई भर देती थी
उन के संग-संग आओ फिर से जीवन जीते हैं
बचाके रखा है यादों को हमने कल के लिए
आ उन यादों के संग ये कल आज में जीते हैं
बीती यादें ही अपने जीने का सबब हैं यादव
फिर से मजा लेने के लिए, आओ चाय पीते हैं
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







