तुम नही होगे तो हमारा क्या होगा।
तुम्हीं तो हो धुरी टिका अमन होगा।।
जिंदगी कब तलक चलेगी बिन पानी।
प्यासे रहेगे हम और प्यासा मन होगा।।
मेरे वारे मे राय बना लो तुम कुछ भी।
रोशनी नज़रंदाज करके बुझा मन होगा।।
कभी बोलो नमस्ते तो कभी सलाम मुझे।
रिश्ता रहेगा 'उपदेश' वो कम न होगा।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
Ghaziabad