क्या अद्भुत है इसका प्रभाव
कितनी कुशलता से चलता है
भारत का सुदर्शन चक्र —
जैसे नारायण का दिव्य सुदर्शन
अचूक, तीव्र और अनुत्तर।
जैसे अर्जुन का गाण्डीव धनुष
जिससे अनगिनत बाण निकलते एक साथ।
जैसे कर्ण का दिव्य कवच-कुण्डल
जो हर आक्रमण को कर दे निष्फल।
जैसे ओपेनहाइमर की अपराजेय प्रतिभा
जो हर कठिनाई का खोज ले समाधान।
ठीक वैसे ही है —
S-400
भारत का आधुनिक सुदर्शन चक्र।
दुश्मनों के लिए काल समान
सुरक्षा का अद्वितीय कवच महान।
जय हिन्द!
जय भारत माता!
-प्रतीक झा 'ओप्पी' (चन्दौली, उत्तर प्रदेश)
शोध छात्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज