उन्नीसवीं सदी में संघर्ष महिलाओ के अधिकारो का।
जाति भेदभाव मिटाने का शिक्षा के अधिकारो का।।
दिमाग होकर भी जहाँ शिक्षित होने की मंशा मारी।
वहाँ ज्ञान दीप प्रज्वलित कर उनके अधिकारो का।।
पाखण्ड फैलाने वालो को आइना दिखाना कठिन।
पशुवत जीवन से उवार कर उनके अधिकारो का।।
सावित्रीबाई फुले एक नाम सहानुभूति से सिखाता।
परवरिश का तरीका 'उपदेश' उनके अधिकारो का।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद