अक्सर मन खोजता लक्ष की तरफ होता।
वहाँ तुम्हारे सिवा और कोई भी नही होता।।
तुम्हारी हथेली को अपने हाथ में रखकर।
सारी दुनिया घूमने का मेरा सपना होता।।
तुम्हारी जुल्फों में अक्सर तुम्हारी उँगली।
उनसे अठखेलियाँ करने का सपना होता।।
सपने नही टूटते बस नींद गहरी आती रहे।
तुम्हारे साथ नींद लेने का ही सपना होता।।
हर बार तुम्हीं से प्यार का आभास कराता।
सदैव भोर का 'उपदेश' सच्चा सपना होता।।
इतनी परेशानियों में तुम्हारा वक्त निकालना।
खुद को बहुत लकी समझने का सपना होता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







