मंद-मंद स्वर में वार्तालाप करने वालों को।
देखा तो होगा प्यार करने वाले प्रेमियों को।।
उनके नयन संकेत और हाव-भाव में छुपी।
शब्द भी खामोशी का साथ देते प्रेमियों को।।
जितना अधिक प्रेम हृदय में उमड़ा 'उपदेश'।
उतना ही निश्चिंत करता आवेशित प्रेमियों को।।
हल्की मुस्कान बनती पर्याप्त संदेश वाहक।
तल्लीन करके छोड़ती बेतकल्लुफ प्रेमियों को।।
स्पंदित स्वर गूँजने लगते माहौल में 'उपदेश'।
चेहरे खिल उठते चरमसुख पाते प्रेमियों को।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







