
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनमानस ने राजनीति व समाज में व्याप्त हो गयी घोर निराशा, महंगाई, घोटालों व मुस्लिम तुष्टीकरण से मुक्ति पाने के लिए देश की बागडोर एक महानायक नरेंद्र मोदी को सौंप दी, जिसके परिणामस्वरूप भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो चला है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मात्र भारतीय राजनीति के महानायक ही नहीं अपितु वैश्विक नायक बनने की ओर भी अग्रसर हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युग अमृतकाल का एक ऐसा युग है जो विकास के नये प्रतिमान गढ़ रहा है। आज संपूर्ण भारत का समग्र दृष्टि से भेदभाव रहित विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं।
प्रख्यात युवा लेखक डॉ. सौरभ मालवीय ने अपनी लेखनी से मोदी जी के नेतृत्व में किये गये गये सभी विकास कार्यों का विवरण अपनी पुस्तक, “भारतीय राजनीति के महानायक - नरेन्द्र मोदी” में दिया है। यह पुस्तक अमृत काल का एक ऐसा दस्तावेज है जिसको पढ़कर कोई भी व्यक्ति मोदी सरकार के कार्यों को विस्तृत रूप से समझ सकता है।
डॉ. सौरभ मालवीय की 200 पृष्ठों की पुस्तक में 40 लेखों के माध्यम से मोदी सरकार के कार्यों का परिचय दिया गया है। पुस्तक के अध्ययन से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास के लिए जन कल्याण की डेढ़ सौ योजनाएं चल रही हैं। यही नहीं जिन प्रदेशों में भी भाजपा व सहयोगी दलों की सरकार है वहां की सरकारें भी विकास की गति को आगे बढ़ा रही हैं।
मोदी सरकार में गरीबों को सीधे उनके खाते में सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है। कोविड काल से गरीबों को निःशुल्क राशन का वितरण मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बन चुकी है। मोदी सरकार में गर्भवती महिलाएं अगर लाभान्वित हो रही हैं तो वहीं हर घर शौचालय से लेकर ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गयी है।
बालिकाओं को सशक्त करने के लिए “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ जैसे अभियान प्रारंभ किये गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं के सशक्तीकरण का संकल्प लेते हुए अनेकानेक कदम उठाए हैं। जिसकी विस्तृत जानकारी पुस्तक में दी गयी है।
पुस्तक में समाज के प्रत्येक क्षेत्र के लिए चलाई जा रही योजनाओं का विवरण दिया गया है। मोदी सरकार ने दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रारम्भ की है। पूर्वोत्तर राज्यों को समृद्ध करने के लिए, ग्राम विकास के लिए, वंचितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए, जनजातीय समुदाय की स्थिति सुधरे के लिए कई कदम उठाए है इन सभी का उल्लेख पुस्तक में किया गया है।
पुस्तक के अंत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी एक लेख है। डॉ. सौरभ मालवीय द्वारा लिखित यह पुस्तक एक बार पठनीय और पुस्तकालय में सहेजकर रखने योग्य भी है।
पुस्तक परिचय - भारतीय राजनीति के महानायक- नरेंद्र मोदी
लेखक - डॉ.सौरभ मालवीय
पृष्ठ - 200
मूल्य - INR 400
प्रकाशन- मानस पब्लिकेशन्स
समीक्षक- मृत्युंजय दीक्षित

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




