परेशान मन रास्ता खोजने में लगा।
तरीका पुराना इतिहास में दर्ज लगा।।
अब उसे सलाह अच्छी नही लगती।
दिल के करीब मिले ऐसा कर्ज लगा।।
बस एक साथ 'उपदेश' जो मेरी सुने।
संघर्ष रहेगा प्यारा साथ फर्ज लगा।।
उससे दिल की बात कहनी जरूरी।
उस शख्स का दर्जा खुदा सा लगा।।
- उपदेश कुमार शाक्य वार 'उपदेश'
गाजियाबाद