न्याय का मंदिर- डॉ एच सी विपिन कुमार जैन "विख्यात "
कानून के रखवाले,
खुद कानून तोड़ते हैं।
न्याय की आवाज,
दबाई जा रही है।
सत्ता का दुरुपयोग,
हो रहा है बेखौफ।
न्याय का सिस्टम,
अब बिखरा हुआ है।
न्याय की व्यवस्था को,
ठीक करना होगा।
बेईमानों को सजा,
और बेगुनाहों को बचाना होगा।
कानून का राज ,
कायम करना होगा।
न्याय के मंदिर को,
फिर से जगमगाना होगा।