उन सपनों से क्या मोह,
जो रात के जागते ही
अंधेरों में कहीं खो जाते हैं।
सपने आएँ तो
खुली आँखों में आएँ,
जिनके पूरा होने की
उम्मीद होती है।
जिन्हें पूरा करने की
राह हम ख़ुद बनाते हैं।
जो हमें कभी
थकने नहीं देते।
जो बिना पंख के भी
उड़ना सिखाते हैं।
जो गिरकर भी
आगे बढ़ना सिखाते हैं।
सपने तो
खुली आँखों से देखे हुए ही
ख़ास होते हैं।
जो आँखों में
आसमाँ छूने का
खूबसूरत सपना सजाते हैं।
वन्दना सूद
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







