कापीराइट गजल
जब कोई अपना तुम को होली पर रंग लगाएगा
होली के रंगों के संग-संग अपना प्यार लुटाएगा
हो तुम्हें मुबारक ये होली कई प्यारे रंगों वाली
भेज रहे है रंग अनोखे हर रंग ये खिल जाएगा
छा जाएगी इस चेहरे पर आज हया की लाली
चेहरे की लाली के संग ये रंग तुम्हें लग जाएगा
मिलकर यूं हमने खेली ये आज तेरे संग होली
रंग होली के होते कैसे आज पता चल जाएगा
रंग होली का जिसे लगे वो हो जाता है दीवाना
यादव के संग होली खेलो खूब मजा आ जाएगा
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







