भ्रष्टाचारियों का चश्मा- डॉ एच सी विपिन कुमार जैन "विख्यात"
भ्रष्टाचारियों का चश्मा,
अब हिलने लगा है।
बही खातों के हेर फेर का हिसाब,
जो मिलने लगा है।
चश्मे का नंबर बढ़ रहा है,
अब एक के चार दिखाई पड़ते हैं।
भ्रष्टाचारियों की मंडली का जो लेखा-जोखा खुलने लगा है।
चुन चुन कर कर हिसाब की किताब,
बरामद की जा रही हैं।
भ्रष्टाचारियों के चश्मो की जांच भी की जा रही हैं।