फूलों सा खिलते रहो।
नवाब सा दिखते रहो।
मन लगाकर पढ़ते रहो।
हँसते और हँसाते रहो।
मम्मी-पापा,घर परिवार।
देश का नाम रोशन करो।
सपनों को साकार करो।
ऊंचा अपना नाम करो।
मेहनत को सलाम करो।
परिश्रम से हरगिज़ न डरो।
धीर वीर की तरह आगे बढ़ो।
वीर और बलवान बनो।
निडरता की पाठ पढ़ो।
आलस्य का त्याग करो।
जीवन में महान बनो।
सच के पथ पर चलो।
दीपक बन अंधेरा दूर करो।
सबके प्रति प्यार दया रखो।
खुद का भी ख्याल रखो।
दूसरों का भी ख्याल रखो।
नए रास्तों का चयन करो।
अपनी अलग पहचान गढ़ो।
अपने मज़बूत हौसलों से,
इतिहास में नाम अंकित करो।
नेक रहम दिल इंसान बनो।
फूलों सा खिलते रहो।
नवाब सा दिखते रहो।
हँसते और हँसाते रहो।
ऊंचा अपना नाम करो।
आगे ही आगे बढ़ते रहो।।
-ममता तिवारी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







