एक संकल्प बच्चों के लिए आपका एक संकल्प हजारों बच्चों की जिंदगी बदल देगा
प्रशांत सोऊ
जोधपुर, राजस्थान
Mobile: 9257040331
मै प्रशांत सोऊ, गांधीपुरा निवासी बृजेश कॉलोनी जोधपुर राजस्थान से हूं और में एक आपके सामने खड़ा हूँ सिर्फ एक जिम्मेदारी के साथ नहीं बल्कि आपके सपोर्ट समर्थन और आशीर्वाद से। मैंने ऐसे बच्चों को देखा है जिनके सपने हालातों से छोटे कर दिए गए हैं।
फुटपाथ पर खेलते ये बच्चे, जिनके हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, आज भी अवसर का इंतज़ार कर रहे हैं।
इन्होंने मुझे प्रेरित किया एक शिक्षा मुहिम शुरू करने के लिए। यह बच्चों को स्कूल, मार्गदर्शन और सहयोग से जोड़ने का प्रयास है। मेरा उद्देश्य सिर्फ मदद नहीं, बल्कि यह दिखाना है कि समाज मिलकर दिशा बदल सकता है।
यह प्रयास पारदर्शी और जिम्मेदार है। एक शिक्षित व्यक्ति अपनी जिंदगी बदलता है, हजारों को शिक्षित करना समाज का भविष्य बदल देता है।
बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का ये मुख्य लक्ष्य है मेरा और मेरी टीम का..
शिक्षा हर बच्चों का मौलिक अधिकार है लेकिन गरीबी और संशोधन की कमी,के कारण आज भी लाखों करोड़ों बच्चे स्कूल से दूर है इस दूरी को कम करने के लिए हमारा संगठन दिन रात कार्य कर रहा है||
NGO हमारी कैसे मदद करते हैं?
निशुल्क शिक्षण: गरीब और झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों को मुफ्त ट्यूशन और स्कूल सामग्री उपलब्ध कराना।
डिजिटल साक्षरता: बच्चों को आधुनिक तकनीक और कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना।
ड्रॉपआउट रोकना: जो बच्चे आर्थिक कारणों से स्कूल छोड़ चुके हैं, उन्हें फिर से मुख्यधारा की शिक्षा में लाना।
बच्चों को हम नि:शुल्क ,कॉपी , पेन, बैग और वह सभी अन्य चीज जो उनकी शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है वह हम हमारी तरफ से नि:शुल्क प्रधान कारवाई जाएगी सभी बच्चों को ||
और अगर बाकी कोई अपनी इच्छा से योगदान करता है तो बात अलग है बाकी हमारी तरफ से कोई जोर जबरदस्ती नहीं की जाएगी ज्यादा से ज्यादा और भारी से भारी संख्या में बच्चों को शिक्षा दिलवाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है||
एक कदम आपका, एक संकल्प मेरा — और भविष्य उनका।
इस मिशन को मेरे दादा जी (मोहनलाल जी सोऊ) मेरे पिताजी (रमेश जी सोऊ) और मेरी सहयोगी (नीतू धाकड़ अंबर) का समर्थन और प्रेरणा मिली है। जिसके कारण आज मैं यह असंभव कार्य को संभव करने जा रहा हूं
और साथ ही उस परम पिता परमेश्वर का आशीर्वाद से मेरे लिए ऐसा करना बहुत सम्भव है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







