उसकी खामोशी ही खुद को लाजवाब करती।
दिल में याद रहती 'उपदेश' बेशक नही मरती।।
मोहब्बत से नफरत होना 'उपदेश' लाज़मी नही।
खुद की साँसे चढ़ती संभालती उफ नही करती।।
गैर क्या जाने आँखों का हिसाब किताब करना।
चाहतों का मसला है 'उपदेश' जिक्र नही करती।।
चेहरा दिखना मुश्किल 'उपदेश' नकाब चढ़ाए।
मोहब्बत संभालकर करती नुमाइश नही करती।।
लोगों से बचते बचाते 'उपदेश' सफर कर रही।
मौका मिलने पर भी खुद से इशारे नही करती।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







