मुंशी खेड़ा में 59वीं रामलीला में सीता स्वयंवर और धनुष भंग की लीला ने मोहा मन, लक्ष्मण-परशुराम संवाद पर गूंजा पंडाल
सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित प्रेम रामलीला समिति, मुंशी खेड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर द्वारा आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सीता स्वयंवर, धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की मनमोहक लीला का मंचन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मुख्य संरक्षक हरिश्चंद्र यादव (बाबा) ने एवं अन्य सदस्यों ने आरती एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गुलशन लाल गहवार (गुरुजी), महामंत्री प्रमोद यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष शिव कुमार 'मधुर', राम किशोर पाल (चाचा) सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।
कलाकारों ने राजा जनक के दरबार, ऋषि विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण का जनकपुरी आगमन, सीता जी द्वारा पुष्प वाटिका में राम दर्शन और स्वयंवर में धनुष भंग की लीला का सजीव मंचन किया। जैसे ही बाल कलाकार के रूप में श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा, पूरा पंडाल 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद की ओजपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब हंसाया और तालियां बटोरीं।
समिति ने बताया कि 25 अक्टूबर रविवार को केवट-राम संवाद, चित्रकूट में भरत मिलाप और पंचवटी में शूर्पणखा की नाक काटने तक के दृश्यों का मंचन किया जाएगा।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







