संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल द्वारा कार्यकारी सचिव द्वारा किए जा रहे महिला शोषण के विरुद्ध प्रादेशिक मुख्य आयुक्त लखनऊ को लिखा पत्र
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
श्रीमती प्रज्ञा सिंह सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या के साथ कार्यकारी सचिव आनंद सिंह रावत द्वारा अमर्यादित व्यवहार किए जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल अयोध्या द्वारा ,मंडलीय पदाधिकारीयों द्वारा क्षोभ प्रकट करते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रादेशिक मुख्य आयुक्त भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ को लिखा गया है। जिसमें स्काउट गाइड की गतिविधियों को बाधित करने की बात कही गई है।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच करके दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये जिससे कि स्काउट और गाइडिंग की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मा० जिलाधिकारी लखनऊ, माननीय राज्य महिला आयोग, थाना गोमती नगर लखनऊ, आज स्थानों पर शिकायत दर्ज करा चुकी हैं ।दिनांक 10 नवंबर 2024 में
श्रीमती प्रज्ञा सिंह सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड अयोध्या मंडल अयोध्या द्वारा कार्यकारी सचिव आनंद सिंह रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने गंभीर प्रकृति के आरोप आनंद सिंह रावत पर लगाते हुए न्याय की मांग की है।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




