रामलीला में कैकेयी-मंथरा संवाद और केवट-राम संवाद ने भावुक किया, जय श्रीराम से गूंजा पंडाल
लखनऊ। प्रेम रामलीला समिति, मुंशी खेड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे 59वें भव्य भक्ति एवं संगीतमय रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन रविवार 25 अक्टूबर को राम राज्याभिषेक की घोषणा से लेकर कैकेयी-मंथरा संवाद और केवट-राम संवाद तक की मार्मिक लीला का मंचन हुआ।
कैकेयी द्वारा मंथरा के बहकावे में आकर राजा दशरथ से दो वरदान मांगने और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं गंगा तट पर केवट द्वारा श्रीराम के चरण धोने और उन्हें गंगा पार कराने की लीला पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक हरिश्चंद्र यादव (बाबा), अध्यक्ष गुलशन लाल गहरवाल (गुरुजी), महामंत्री प्रमोद यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष शिव कुमार मधुर, राम किशोर पाल (चाचा जी), राम प्रताप यादव, अमर सिंह यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
समिति ने बताया कि आज 26 अक्टूबर सोमवार को चित्रकूट में भरत मिलाप, शूर्पणखा की नाक काटना, खर-दूषण, त्रिशिरा वध और सीता हरण की लीला का मंचन किया जाएगा।
स्थान: रामलीला मैदान, मुंशी खेड़ा, झाँसी गोल्डन ट्रांसपोर्ट के सामने, पानी की टंकी के निकट, ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







