मुंशी खेड़ा में 59वीं रामलीला 23 अक्टूबर से
कार्यालय संवाददाता
लखनऊ। प्रेम रामलीला समिति, मुंशी खेड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर की कार्यकारिणी बैठक समिति के मुख्य संरक्षक हरिश्चन्द्र यादव (बाबा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 59वाँ रामलीला महोत्सव इस वर्ष 23 अक्टूबर, शुक्रवार से 30 अक्टूबर, शुक्रवार तक रामलीला मैदान, मुंशी खेड़ा में आयोजित किया जाएगा। यह आठ दिवसीय आयोजन होगा। समिति के कोषाध्यक्ष शिव कुमार ‘मधुर’ ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहयोग की अपील की। अध्यक्ष गुलशन लाल गहरवार (गुरु जी) ने बताया कि इस बार मंचन में दृश्यों के सजीव अभिनय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महामंत्री प्रमोद यादव (एडवोकेट) ने बताया कि सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। बैठक में अमर सिंह यादव, भूपत यादव, पंकज यादव, शगुन गहरवार, संदीप रतन (मोंटी), आकाश पाल, धर्मेन्द्र शर्मा, वंश गुप्ता, राजा रावत, साहित्य पाल, गोलू और अभिनव साहू आदि उपस्थित रहे।
- विजय मिश्र


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







