Blog:) संदीप महेश्वरी नाम नहीं स्वाभिमान हैं।
आज मैं खुद का सौभाग्य समझती हूं कि मुझे उस व्यक्तित्व से आपको रूबरू करवाना का मौका मिला है,जो आज और आने वाले कल भी लोगों के प्रदर्शक रहेंगे,जो हर युवा का गौरव है, जिनसे मैं हर रोज सीखती हूं,
जी हां मैं बात कर रही हूं आदरणीय श्री संदीप महेश्वरी सर की (भारत के सबसे प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, उद्यमी (Entrepreneur) और फोटोग्राफर है)इनके इस सफ़र में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, आइये आपको आज एक वास्तविक कहानी से रूबरू कराती हूं,
बात है बचपन की जब संदीप 9वीं कक्षा में थे,तब उनके पिता का एल्युमिनियम का बिजनेस अचानक पूरी तरह ठप हो गया, और इस गहरे आर्थिक संकट में संदीप के ऊपर घर की जिम्मेदारी का दबाव आ गया था,ऐसे में उन्होंने घर चलने के लिए STD-PCO पर काम करने से लेकर घर घर जाकर लिक्विड सोप जैसे बेचने का काम किए, संदीप ने ख़राब परिस्थितियों को देखकर और नया करने की चाहत में उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज के लास्ट ईयर में कालेज छोड़ने का रिस्क लिया,
इस बाद संदीप रुका नहीं वो 19साल की उम्र में मॉडलिंग में अपना कदम बढ़ाया, जहां उन्होंने देखा की मॉडल्स के साथ किस तरह का व्यवहार (हैरेसमेंट )किया जा रहा है,ये सब देखकर संदीप ने निर्णय किया की वे ये बदलेंगे,इसके लिए उन्होंने 2 हफ्ते का एक छोटा फोटोग्राफी का कोर्स किया, साथ में बहुत कुछ संघर्ष चलते रहें जैसे संदीप ने अपने मित्र के साथ कंपनी शुरू की मगर वो फ्लॉप हो गई, उन्होंने हार न मानी और फोटोग्राफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जहां संदीप ने साल 2003 में सिर्फ अपनी लगन से 10 घंटे 45 मिनट में 112 मॉडल्स के 10,000से ज्यादा शाट्स लेकर रिकार्ड बनाया,
संदीप यहां नहीं रुका फिर उन्होंने अपने इसी अनुभव को इंमेज बाजार वेबसाइट की नींव रखी, और आज वो कंपनी करोड़ों का व्यवहार करते हैं,
इसी बीच सब तरह की असफलताओं का गहरा अनुभव ने संदीप को दुनिया का बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी बना दिया, जहां वो आज हमारे प्रेरणा स्रोत है, जहां 2012 में टर्निंग पॉइंट उन्होंने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एक बहुत बड़ा सेमिनार किया जो लास्ट लाइफ चेंजिंग सेमीनार बना और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया,आज भी ये विडियो यूट्यूब पर है,मेरी रिक्वेस्ट है ज़रूर देखें,
संदीप सर का मूल मंत्र आसान है मतलब सबकुछ आसान है,बस हमें हिम्मत करके आगे बढ़ना है, और रास्ते अपने आप जगह करेंगे,
सर की ख़ूबसूरती है जो वो सिखते है,वो हमें सरल सहज भाषा में समझते हैं,बस हमें हिम्मत करके आगे बढ़ना होगा, मैंने भी सर से जो सीखा किताबों में पढ़ा और जीवन में अनुभव किया उससे depression से लड़ रहे aspirants की मदद करती हूं,
दो लाइन मेरे तरफ़ से जो मैंने सर से सीखा है:)
हर एक नन्हें पौधे को भी,
धूप-छांव सब सहनी होगी,
बीज से वृक्ष बनने में,
हर सीढ़ी चढ़नी होगी,
मैं सर को उस जमाने के कबीरदास, गौतम बुद्ध, सुभाषचन्द्र बोस, लक्ष्मीबाई, जैसे समाज सुधारकों की तरह आज के समय में मानती हूं जो हमें जीवन जीने का रास्ता सरल शब्दों में सीखते हैं, संदीप सर की एक खासियत खुबसूरती ये भी है की वो पैसों के लिए विडियो बनाते या अपने फायदे के लिए हमें मार्गदर्शन करते तो शायद बात कुछ और होती,पर वो यूट्यूब से 1₹ नहीं लेते,(Non profit channel) बिना बदले में कुछ लिये जो देते हैं वो है, हमारे इमरोज़ संदीप महेश्वरी सर है,जो बस देने और सीखने आये है,
थैंक्यू नीतू की तरफ से ओर हर उस इंसान की ओर से जो आपसे सीखते हैं, सम्हालते है,
आप सभी ने समय निकालकर पढ़ा बहुत बहुत धन्यवाद मैं सर को 9 वी क्लास से सुनती आ रही हूं, सर वो मोटिवेशन है जो नन्हें बीज को एक सही पेड़ में बदलने के सही समय पर सही रास्ता दिखाते हैं।
आपकी नीतू नागर (अंबर) यूपीएससी छात्रा, सोशल वर्कर,राइटर, एनजीओ हेल्पर नरसिंहगढ़ मध्यप्रदेश
Mobile- 8817451617


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







