खुद से माझी और कश्ती खुद ये साहिल हो गए
इस सदी के लोग सचमुच कितने काबिल हो गए
मायूस से मैयत में बैठे सिसके खूब रोये जार जार
दूसरे पल वे हँसते हँसते इशरत में शामिल हो गए
अब अकेला भी चना एक भाड़ कर सकता है चूर
टूटकर भड़बूजे बेचारे फुरकत को हासिल हो गए
कौन रोकेगा उडानें ए परिंदो आपकी आसमान में उग गए हैं पर तुम्हारे और तड़ीपार कातिल हो गए
लेकर आया हूँ मैं देखो अपने कांधे पर खुद मैकदा
दास किसको क्या पता कब हुक्म तामील हो गए


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







