नारी की आधी आबादी।
उसको चाहिए आजादी।
उन्नीसवीं सदी का संघर्ष।
लेकर आया नारी में हर्ष।
सावित्रीबाई फुले का रास्ता।
शिक्षित करने से रहा वास्ता।
पहली महिला शिक्षक बनकर।
पाखण्ड के जड में मट्ठा डाला।
सारे जग में 'उपदेश' तुम्हारे।
नारी उत्थान के प्रयास सारे।
उनके चरणो में नमन हमारा।
अधिकार दिलाया बना सहारा।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद