Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat


Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.

Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.



The Flower of WordThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
The Flower of WordThe novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas MishraThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

The novel 'Nevla' (The Mongoose), written by Vedvyas Mishra, presents a fierce character—Mangus Mama (Uncle Mongoose)—to highlight that the root cause of crime lies in the lack of willpower to properly uphold moral, judicial, and political systems...The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

कविता की खुँटी

                    

झूठ के पाँव

(बाल कहानी)


झूठ के पाँव

_______





एक गाँव था गुड़ियाबाग। वहाँ एक लड़का रहता था छोटू। छोटू बहुत होशियार था, पर उसकी एक आदत बहुत बुरी थी। वह बात-बात पर झूठ बोलता था।

सुबह माँ पूछती - "छोटू, दाँत साफ कर लिए?"

छोटू कहता - "हाँ माँ, कर लिए।" लेकिन वह दाँत साफ नहीं करता।

विद्यालय में अध्यापक पूछते - "होमवर्क किया?"

छोटू कहता - "हाँ सर, होमवर्क पूरा कर लिया था, पर बकरी खा गई।"

शुरू-शुरू में सब हँस देते। छोटू सोचता, 'झूठ बोलने में बहुत मज़ा आता है, काम भी नहीं करना पड़ता और डाँट भी नहीं पड़ती।'

एक दिन माँ ने उसे रुपये दिए और कहा - "जा, पास की दुकान से कॉपी खरीद ला। फालतू चीज़ मत लाना।"

पर छोटू रास्ते में चिप्स-चॉकलेट खाकर चला आया।


माँ ने पूछा - "कॉपी कहाँ है?"

छोटू बोला - "माँ, मैं दुकान पर जा रहा था, तभी एक आदमी आया। उसने कहा मेरी माँ बहुत बीमार है, मुझे पैसे दे दो। मैंने तरस खाकर सारे पैसे उसे दे दिए।"

माँ ने कहा - "अरे वाह, तुमने तो बहुत अच्छा कार्य किया है।"

छोटू मन ही मन हँसा । ''झूठ बोलो तो डाँट भी नहीं पड़ती।''

दूसरे दिन छोटू स्कूल नहीं गया। पूरे दिन नदी किनारे खेलता रहा। शाम को घर आया तो पिताजी ने पूछा - "आज स्कूल में क्या पढ़ाया गया?"

छोटू बोला - "पिताजी, आज स्कूल में कमिश्नर साहब आए थे। उन्होंने मेरी बहुत प्रशंसा की और कहा छोटू सबसे होशियार बच्चा है। मास्टर जी ने मुझे पूरे दिन अपने पास बिठाया।"

पिता बहुत खुश हुए। उन्होंने पूरे गाँव में बताया - "कमिश्नर साहब ने मेरे बेटे की बहुत तारीफ की है।"

अब छोटू रोज़-रोज़ नए-नए झूठ बोलने लगा।

एक दिन उसने मस्ती में चिल्लाना शुरू किया - "आग लग गई! खेत में आग लग गई! बचाओ! गेहूँ के खेत में आग लग गई!"

आवाज़ सुनते ही गाँव वाले बाल्टी, मटका लेकर दौड़े। औरतें कुएँ से पानी लाने लगीं। सब हाँफते हुए खेत पहुँचे। देखा तो कहीं आग नहीं थी। छोटू खलिहान के पीछे छुपकर हँस रहा था - "कैसा उल्लू बनाया ?"

एक बुजुर्ग ने कहा - "छोटू, आग से कभी मजाक नहीं करते। यह बहुत खतरनाक चीज़ है।"

पर छोटू नहीं माना। उसे सबको मूर्ख बनाने में बहुत मज़ा आ रहा था।

दो दिन बाद उसने फिर वही किया। इस बार वह आम के बाग से चिल्लाया - "आग! आग! आम के पेड़ में आग लग गई!"

फिर पूरा गाँव भागा। फिर झूठ निकला। इस बार गाँव वाले बहुत गुस्सा हुए - "अगर फिर झूठ बोला तो कोई तेरी मदद को नहीं आएगा।"

तीसरे दिन सच में बहुत तेज़ हवा चल रही थी। छोटू के पिताजी खेत में दोपहर का खाना खाकर लेटे हुए थे। वहीं पास में कुछ बच्चे सूखी पत्तियाँ जला रहे थे। हवा से एक चिंगारी उड़ी और गेहूँ के सूखे खेत में गिर गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी।

छोटू वहीं था। उसने देखा । सच में आग लग गई है। आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी। वह घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा - "आग! सच में आग लग गई! बाबा बचाओ! इस बार सच में आग लगी है! खेत जल रहा है!"

गाँव में लोगों ने सुनकर भी अनसुना कर दिया। एक ने कहा - "अरे, फिर छोटू झूठ बोल रहा है।"

दूसरे ने कहा - "हाँ, अपना-अपना काम करो। यह तो इसकी रोज़ की नौटंकी है।"

कोई नहीं आया।

छोटू अकेला क्या करता? वह अपनी छोटी-सी बाल्टी से पानी डालने लगा, पर आग बड़ी थी। वह रोने लगा - "कोई तो आ जाओ, सच कह रहा हूँ!"

तभी वह दौड़कर अपने पिताजी के पास गया। वे भद्दर नींद में सो रहे थे। उसने उन्हें हिलाकर जगाया। धुआँ उठता देख पिताजी भी चिल्ला पड़े - "बचाओ! बचाओ! आग लग गई!"

पिता की आवाज़ सुनकर सब दौड़ पड़े। खेत गाँव के किनारे ही था। गाँव के लोगों ने देखा खेत से धुआँ उठ रहा है। सच में आग लगी थी। फिर सबने मिलकर बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। लेकिन तब तक खेत का एक हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

सबने छोटू को देखा। उसका मुँह धुएँ से काला हो गया था, हाथ काँप रहे थे।

छोटू की माँ भी आ गई थी। उसने छोटू को गले लगाया और कहा - "बेटा, देखा अपने झूठ का नतीजा? आज सच में आग लगी पर कोई नहीं आया।"

मुखिया ने समझाया - "बेटा, झूठ के पाँव नहीं होते। एक झूठ को छुपाने के लिए सौ झूठ बोलने पड़ते हैं और तब भी सच सामने आ ही जाता है।"

छोटू समझ गया। उसने कान पकड़कर माफी माँगी - "मैं अब जीवन में कभी भी झूठ नहीं बोलूँगा। मुझे क्षमा कर दीजिए।" वह रोने लगा।

मुखिया ने कहा - "अच्छा ठीक है। रो मत। पर फिर कभी ऐसा मत करना।"

"जी, माँ कसम। अब सदा सच बोलूँगा।" छोटू ने उठक-बैठक लगाते हुए कहा।

फिर सब लोग छोटू को समझाते हुए अपने-अपने घर चले गए। उस दिन से छोटू ने कभी झूठ नहीं बोला। जब भी झूठ बोलने का मन करता, उसे अपना जलता हुआ खेत याद आ जाता। धीरे-धीरे गाँव वालों का भरोसा भी लौट आया था


___________

~राम नरेश 'उज्ज्वल'

उज्ज्वल सदन

मुंशी खेड़ा,

अपोजिट: s-169

ट्रांसपोर्ट नगर, एल.डी.ए.कालोनी,

कानपुर रोड,

लखनऊ-226012

मो: 07071793707

ईमेल : ujjwal226009@gmail.com




समीक्षा छोड़ने के लिए कृपया पहले रजिस्टर या लॉगिन करें

रचना के बारे में पाठकों की समीक्षाएं (0)

+

काल्पनिक रचनायें श्रेणी में अन्य रचनाऐं




लिखन्तु डॉट कॉम देगा आपको और आपकी रचनाओं को एक नया मुकाम - आप कविता, ग़ज़ल, शायरी, श्लोक, संस्कृत गीत, वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कहानियां, कॉमिक्स, हाइकू कविता इत्यादि को हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, सिंधी या अन्य किसी भाषा में भी likhantuofficial@gmail.com पर भेज सकते हैं।


लिखते रहिये, पढ़ते रहिये - लिखन्तु डॉट कॉम


LIKHANTU DOT COM © 2017 - 2026 लिखन्तु डॉट कॉम
Designed, Developed, Maintained & Powered By HTTPS://LETSWRITE.IN
Verified by:
Verified by Scam Adviser
   
Support Our Investors ABOUT US Feedback & Business रचना भेजें रजिस्टर लॉगिन