भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के खातों पर सीज कराने की प्रक्रिया प्रारंभ, भ्रष्टाचार का होगा अंत
शिवानी जैन एडवोकेट राज्य प्रमुख की रिपोर्ट
ऑल ह्यूमंस सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन कोर कमेटी मेंबर शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यालय में चुनाव की धांधली के मामले में प्रादेशिक सचिव श्री आनंद सिंह रावत को 18 सितंबर 2024 में चुनाव अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर फर्म सोसायटी लखनऊ मंडल के उप निबंधक ने नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। 19 अक्टूबर 2024 को चुनाव से संबंधित सभी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
गोरखपुर निवासी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता उच्च न्यायालय ने भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक उपाध्यक्ष पर दावेदारी की थी। परंतु उनका नामांकन रद्द कर दियाथा। रजिस्ट्रार कोर्ट के समक्ष चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी।
श्री लक्ष्मीकांत शुक्ल राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त, लीडर ट्रेनर भारत स्काउट और गाइड,पूर्व नेशनल हेड क्वार्टर कमिश्नर ने कहा कि स्पेशल ऑडिट 2019-20,2020-21,2021-22
तक का हुआ है। इसमें 65 लाख की अनियमितता पाई गई है। यदि 2022-23, 2023 24 का भी ऑडिट किया जाए तो यह घपला करोड़ों में पहुंच जाएगा। एक एनजीओ इस तरह से मनमानी करके लूट मचा रहा है। सरकार द्वारा अनुदान, शुल्क आय, प्रशिक्षण से होने वाली आय आदि सम्मिलित है।
उन्होंने भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश लखनऊ के खाता संख्या
10122401342, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जवाहर भवन लखनऊ को सीज करते हुए विशेष जांच समिति (एस०आई०टी०) द्वारा जांच करने का अनुरोध किया।
डॉ कंचन जैन ने भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में वर्षों से चल रहा फर्जी नियुक्ति प्रकरण में जांच न हो पाने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि फर्जी नियुक्ति प्रकरण के प्रमाण होते हुए भी जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगता है।
नवीनीकरण शुल्क जमा होने के बावजूद फर्जी नियुक्ति प्रकरण में संलिप्त श्री अंबुज जैन प्रधानाचार्य, डॉक्टर इंदू सिंह प्रधानाचार्य, श्री डालेश कांकरान प्रधानाचार्य द्वारा नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं, लिखित में देने पर भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ के बैंक खाते को जांच करने की मांग उठाई।
माननीय शहर विधायक मुक्त संजीव राजा जी द्वारा भी निष्पक्ष जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल, जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखे गए ।
रविंद्र कुमार शर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट स्थाई नियुक्त भारत स्काउट और गाइड हाथरस द्वारा कहा गया कि एक षड्यंत्र के तहत मुझे वर्षों से हटा दिया गया। जिला विद्या निरीक्षक हाथरस, डायट प्राचार्य द्वारा झूठी सूचनाएं देकर प्रतिबंध लगवा दिया। वर्षों बाद फर्जी कागज बनाकर अब 85000 रुपए का बकाया दिखाया। इस तरह से मानसिक रूप से और आर्थिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर एवं अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई गई है।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




