बाबा के धाम में, चलना तेरा काम है।
चलो रे कांवरिया बम बम का नाम है।।
चलते तूं रहना, बम बम कहना......
शिव के नगर में, चलना तेरा काम है।
जल भर लेना, फूल पत्ती तोड़ लेना;
बाबा के नगर में, बाबा का धाम है।। बाबा..
दया तूं मांगना, विनती करना.......
बेल पत्र अक्षत जल का ही काम है।
बासुकी नाथ में बाबा बैजनाथ जी;
हर हर महादेव, बम बम शिव नाम है।। बा..
व्यथा से व्यथित, व्यथा सुनाना.......
मैया गौरी से, मिलके रहना काम है।
दुखड़े सुनाने में, मैया को रिझाने में;
जल पात्र उठा, चलना तेरा काम है।। बा..
उनके शरण में कहानी बताना........
जीवन अनुभव ये लड़ना ही काम है।
अर्जी यही है मर्जी तो भोलेनाथ की;
डमरू के डम डम, बाबा शिवधाम है।। बा..
__ देवनन्दन कुमार बरहथिया, 08/08/2026.


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







