परिस्थितियों से ऊपर
शिवानी जैन एडवोकेट byss
मंज़िल उन्हें नहीं मिलती जिनके हालात अच्छे हैं,
मंज़िल उन्हें मिलती है जो फैसलों के सच्चे हैं।
गरीबी या लाचारी तो बस मन का एक वहम है,
खुद को बदलने का निर्णय ही सबसे बड़ा रहम है।
पक्षी उड़ता है हवाओं के विरुद्ध भी कई बार,
अपने पंखों के फैसले पर उसे होता है ऐतबार।
परिस्थितियाँ बदलती रहेंगी मौसम की तरह सदा,
पर तुम्हारा फैसला ही बनेगा तुम्हारी पहचान की अदा।
उठो और अपने भाग्य के लेखक तुम स्वयं बनो,
चुनौतियों को स्वीकार कर, श्रेष्ठ निर्णय को चुनो।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







