हम सब मिलकर एक-दूसरे को दें छोटा-सा एक उपहार।
बदलाव का आह्वान करने हेतु हम अपना बदलें व्यवहार।
बदला नहीं किसी से लेना हमें बदलकर स्वयं दिखाना होगा।
अवगुणों को देखना छोड़ हमें सद्गुणों को अपनाना होगा।
आइए आज यहाँ हम बदलाव रुपी सभी को दें उपहार।
बदलाव का आह्वान करने हेतु हम अपना बदलें व्यवहार।
बनकर ज्ञान का सूरज हमको इस जग को चमकाना है।
बनकर चन्द्रमा-सा शीतल शीतलता को बरसाना है।
संकल्पबद्ध होकर सभी से करना होगा सद्व्यवहार।
बदलाव का आह्वान करने हेतु हम अपना बदलें व्यवहार।
मानवता हेतु निःस्वार्थ सेवा करना धर्म हमारा हो।
राष्ट्रहित व देश के विकासार्थ अब हर कर्म हमारा हो।
ईश्वर हमें नित्य दें आशीष व आए प्रकृति में बहार।
बदलाव का आह्वान करने हेतु हम अपना बदलें व्यवहार।
हम सब मिलकर एक-दूसरे को दें छोटा-सा एक उपहार।
बदलाव का आह्वान करने हेतु हम अपना बदलें व्यवहार।
कवि- सौरभ कुमार तिवारी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







