किस पर यकीन करें उम्मीद किस पर रखे।
जुबान से सच्चे नही एतबार उनका क्या रखे।।
मशविरा देने वाले रास्ता बदल लेते देखकर।
मदद की गुंजाइश पर भरोसा उनका क्या रखे।।
रिश्ता यकीनन मजबूत लग रहा था उनका।
शायद उम्र दखल दे गई संग उनका क्या करे।।
बच्चे बड़े होने लगे सवाल जवाब चाहते होंगे।
तर्क-वितर्क से बचें उनकी बुद्धि का क्या करे।।
घर परिवार की जिम्मेदारियां 'उपदेश' निभानी।
गलतफहमी से बचें कैसे मशविरा भी क्या करे।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







