निगाह जरा ऊपर उठा कर देखो।
कभी हमें भी आजमा कर देखो।।
दिल साफ है मगर सच ने सताया।
कभी मुझसे दिल लगा कर देखो।।
तस्वीर अच्छी नजर न आए अगर।
थोड़ा मन पसंद रंग लगा कर देखो।।
कई चेहरे देखना चाहते हो अगर।
आईने पर पत्थर गिरा कर देखो।।
एहसास के दामन में आँसू मिलेंगे।
है हालात 'उपदेश' बता कर देखो।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद