जरा अपनी सोच में बदलाव कर के देख।
जो लगाव पैदा किया इस्तेमाल कर के देख।।
अगर ग़मों को जीतना है तो बेरुखी कैसी।
आईने वाले शख्स से जरा प्यार कर के देख।।
राहत मिलगी ज़रूर तसव्वुर है एक रास्ता।
बेज़रूरत नासमझी से टकराव कर के देख।।
ज़ख्म आते हैं जिन्दगी में निशानियाँ लेकर।
बदसूरत नही हो तुम ये हिसाब कर के देख।।
शब्द कचोटने से टीस बढ़ती जरूर 'उपदेश'।
अपने इस्तेमाल के शब्द सम्हाल कर के देख।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







