सम्मान शराफत से मिल जाए वही सम्मान।
अपमान करने वालों का भी होता अपमान।।
जिसको रक्षक बनाया वो मालिक समझता।
वक्त की नजाकत से हुए अच्छे अच्छे बेईमान।।
कफन का रंग सफेद उससे ज्यादा कुछ नही।
रंगीन आँखों से होता देखने वाले का अपमान।।
इंसान सब बराबर देखने का नजरिया अपना।
इज़्ज़त देने से मिलती यही 'उपदेश' अरमान।।
- उपदेश कुमार शाक्य वार 'उपदेश'
गाजियाबाद