वो तो महज़ दस ही, हम सौ फ़ीसदी वही..
रहने भी दो ये बहस, हम सौ फ़ीसदी वही..।
वो तो बदले दिन में, हज़ार ख़्यालात अपने..
यहां नहीं टस से मस, हम सौ फ़ीसदी वही..
वो बयाँ करते फिरते हैं, राज़े दिल अपना..
हमारा है खुद पे बस, हम सौ फ़ीसदी वही..।
वो लौट भी आए तो, दिल जाने अब क्या रद्देअमल करे..
वो करे चाहे लाख बहस, हम सौ फ़ीसदी वही..।
वो पल-पल बदलते है, रंग गिरगिट की तरहा..
यहां बीत गए बरसों-बरस, हम सौ फीसदी वही..।
पवन कुमार "क्षितिज"


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







