(बाल कविता)
आँगन में आए गौरैया
_______________
आँगन में आए गौरैया ।
बच्चों को भाए गौरैया ।।
फुदक-फुदक कर दाना चुग़ ले
चीं-चीं चूँ-चूँ करके उड़ ले
पूरे घर की रौनक है ये
हँसी-खुशी लाए गौरैया ।
आँगन में आए गौरैया ।।
दाना रख दो, दाना खा ले
पानी दे दो,पानी पी ले
अपने नन्हें पंख पसारे
दूर-दूर जाए गौरैया ।
आँगन में आए गौरैया ।।
तिनके बीन-बीन कर लाए
और घोंसला स्वयं बनाए
फिर नन्हें बच्चों को लाकर
घर में बिठलाए गौरैया ।
आँगन में आए गौरैया ।।
------
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







