आख़री हम सलाम कर आये
सारा किस्सा तमाम कर आये
जिन्हें हमसे गिला शिकवा था
उनका भी एहतराम कर आये
पीर पर्वत सी हो गई जब जब
अश्क़ भर त्राहिमाम कर आये
जिनको जीना खुद नहीं आया
सबका वो इंतजाम कर आये
बात से बात बस निकलती है
बात से पर वो काम कर आये
जिसके दिल में हजार कांटे हैं
दास दुनियां में नाम कर आये
अब है पीना पिलाना छूट गया
अहद ले सब हराम कर आये. .


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







