प्यार में नियंत्रण सह लेता इंसान।
कईयों को छोड़ देता बेबस इंसान।।
सामाजिक तानाबाना दिखाना चाहे।
अर्धांगिनी पर दबाव बढ़ाता बेईमान।।
साथी के भेष में जो हुकूमत चाहता।
वो बर्बरता का आदी कठोर शैतान।।
पंख कतरने की कोशिश झिड़की से।
हिम्मत दुर्बल करता 'उपदेश' हैवान।।
इस तरह के रिश्ते में फंसे कई लोग।
घर में हर कोई रहता उससे हैरान।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद