नफ़रत करने वालों जरा, प्यार करके देखो,
जिंदगी बदल जाएगी, ऐतबार करके देखो,
हमेशा दिमाग से जरा,काम लेना छोड़ दो,
दिल की नादानी को, स्वीकार करके देखो
हर शैतानी जिगर के, किसी नाजुक कोने में,
इंसान मिल जाएगा,जरा, पुकार करके देखो
दिल पर, चोट खाकर,खुश रहना ,सीख लो,
मुस्कराहट औरों पर,जरा, निसार करके देखो
मुसीबतें, मिल जाती हैं, कहीं से ,उधार में,
मांगो,मिल जाए तो, अंगीकार करके देखो।।
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







